बंदूक की नोंक पर सराफा व्यापारी से 9 लाख की लूट, सोने-चांदी के गहनों का बैग छीन ले गए बदमाश

 

सराफा व्यापारी के साथ बन्दूक की नोंक पर लाखों रूपये की सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया की सराफा व्यापारी का रास्ता रोककर तकरीबन आठ बदमाशों ने पहले फायरिंग कर दाहधत फैलाई। इसके बाद भी जब व्यापारी ने सोने-चांदी के गहनों के थैले नहीं छोड़े तो लाठी से हमला कर करीब 9 लाख रूपये के गहने ले उड़े। घटना बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र की है। वारदात रात में उस समय की गयी जब क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित थी। जिसके बाद से लोगों में दहशत और व्यापारियों में आक्रोश है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

 

 

बताया जा रहा है की लांजी स्थित कामना ज्वेलर्स के संचालक कपिल आसटकर हर रोज की तरह बीते रविवार की रात को अपनी दुकान बंद कर दो थैलों में सोने चांदी के कीमती गहने लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के पास स्थित मोड़ से गली में मुड़ने लगे, तभी दो बाइक पर सवार करीब आठ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पहले बदमाशों ने थैले छीनने की कोशिश की विरोध करने पर आरोपियों ने बंदूक से फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इसके बाद एक बदमाश ने उनके सिर पर लाठी से लगातार सात-आठ वार किये। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। व्यापारी के गिरते ही बदमाश दोनों थैले लेकर फरार हो गए। दोनों थैलों में करीब 8 से 9 लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवरात रखे हुए थे।

 


गंभीर रूप से घायल कपिल आसटकर को परिजन तत्काल सिविल अस्पताल लांजी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गोंदिया रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक कपिल आसटकर की दुकान पुराने पंचायत कार्यालय के पास एक कॉम्प्लेक्स में है वहां से उनके घर की दूरी करीब 700 मीटर है। घटना के समय क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित थी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.