सागर- जैन मंदिर के बाहर दिनदहाड़े स्कूटी चोरी! CCTV में कैद हुआ शातिर चोर का पूरा खेल SAGAR TV NEWS

 

सागर में चोरों के हौसले अब इतने बुलंद हो चुके हैं कि धार्मिक स्थलों के बाहर खड़े वाहन भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। कैंट थाना क्षेत्र के अप्सरा कंपाउंड स्थित जैन मंदिर के बाहर खड़ी एक स्कूटी को शातिर चोर दिनदहाड़े चोरी कर ले गया। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर बेहद शातिर अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। घटना रविवार की बताई जा रही है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक पहले मौके पर पहुंचता है और काफी देर तक आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता है। वह यह सुनिश्चित करता है कि कोई उसकी गतिविधियों पर ध्यान तो नहीं दे रहा। इसके बाद वह आराम से स्कूटी पर बैठ जाता है और कुछ देर तक वहीं इंतजार करता रहता है।

 

 

जैसे ही उसे सही मौका मिलता है, वह स्कूटी का लॉक खोलने की कोशिश करता है। कुछ ही पलों में लॉक खुल जाता है और फिर वह स्कूटी स्टार्ट करके मौके से फरार हो जाता है। पूरी घटना इतनी तेजी और सफाई से अंजाम दी गई कि आसपास मौजूद लोगों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। स्कूटी मालिक अतुल जैन ने बताया कि अप्सरा टॉकीज चौराहे और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस इलाके में पहले भी चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि कैमरे में कैद यह चेहरा पुलिस को चोर तक पहुंचा पाता है या नहीं।

 

 


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.