गिट्टी से भरे ट्रक ने बस में मारी ट क्क र, 30 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

 

एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एमपी के सागर संभाग के टीकमगढ़ जिले के झांसी रोड़ के जेल चौराहे के पास आर्मी कैंट के सामने हंसारी रोड पर तेज रफ्तार गिट्टी से भरे ट्रक ने एक यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में करीब 30 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर की ओर से आ रही यात्री बस अपने तय मार्ग पर जा रही थी। इसी दौरान जेल चौराहे के पास तेज रफ्तार से आ रहे गिट्टी से लदे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

 

 

 

टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। बस में बैठे यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी और लोग घबराकर अपनी सीटों से उठ गए। हालांकि चालक की सूझबूझ और किस्मत के चलते बड़ा हादसा टल गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बस यात्रियों से घटना की जानकारी ली और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बस थोड़ी और असंतुलित हो जाती, तो यह हादसा बेहद भयावह रूप ले सकता था। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। एक बार फिर तेज रफ्तार सड़क हादसों की बड़ी वजह बनती नजर आई। यह घटना उन वाहन चालकों के लिए भी सबक है जो लापरवाही से वाहन चलाकर खुद के साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.