अपहरण कांड का 24 घंटे में पुलिस ने खुलासा, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाशों से युवक को जंगल से छुड़ाया

 

एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। कपड़ा व्यापारी के बेटे के अपहरण के बाद बदमाशों ने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और फिर शुरू हुआ जंगलों में रातभर चला हाई-वोल्टेज सर्च ऑपरेशन। मामला मध्यप्रदेश के सागर संभाग के पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे पवई निवासी कपड़ा व्यापारी राजेश कुमार डेंगरे के 20 वर्षीय पुत्र अंशुल उर्फ कान्हा के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली। अपहरणकर्ताओं ने युवक को छोड़ने के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी।

 

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने तत्काल विशेष टीम और साइबर सेल को सक्रिय कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर हथकुरी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। भारी बारिश, घना अंधेरा और दुर्गम रास्ते होने के बावजूद पुलिस टीम लगातार जंगलों में कई किलोमीटर पैदल चलती रही। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने अपहृत युवक अंशुल को सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गए।

 

 

 

पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों की पहचान **राजू उर्फ राजकमल रजक, शिवेंद्र सिंह और राजकुमार पाल** के रूप में की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं शुरुआती पूछताछ में युवक द्वारा दी गई कुछ जानकारियों के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर कुछ सवाल भी खड़े हुए हैं। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल युवक के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है, जबकि इलाके में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है।


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.