बीड़ी की बात पर युवक का मर्डर, छोटी सी बात पर छिना परिवार का सहारा,दादा-दादी के साथ रहता था युवक
क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की एक बीड़ी को लेकर क्या से क्या हो सकता है। शायद आप सोच भी नहीं सकते की बीड़ी के लिए मर्डर भी हो सकता है। जी हां इसी तरह का एक सनसनीखेज मामला भी सामने आया है। जहां बीड़ी के विवाद में एक युवक का तलवार से मर्डर किया गया। जिससे सनसनी फ़ैल गई। घटना उज्जैन जिले के नागदा के बिड़लाग्राम थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने पुलिस कार्यवाई पर सवाल उठाते हुए कहा की आरोपी के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे लेकिन पुलिस ने मुख्य आरोपी पर ही कार्यवाई की। बताया जा रहा है की जी ब्लॉक टापरी इलाके में रविवार रात जय प्रकाश ठाकुर का मर्डर कर दिया गया। आरोप है कि बीड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद करीब 50 साल के मोहनलाल ढोली ने युवक पर हमला किया था।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नशे की हालत में था। उसने जय प्रकाश से बीड़ी मांगी। जब युवक ने बीड़ी होने से इंकार किया तो विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई की आरोपी ने तलवार से हमला कर दिया। जिससे गंभीर घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया गया की जय प्रकाश अपने दादा-दादी के साथ नागदा में रहता था।
जबकि उसके माता-पिता रोजगार के लिए इंदौर में रहते हैं। परिवार का आरोप है कि वारदात के समय आरोपी के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। लेकिन पुलिस ने मुख्य आरोपी पर ही कार्रवाई की। उन्होंने अन्यलोगों पर भी कार्यवाई की मंग की।
मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।