sagar-आदिवासी किसान का आरोप जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश! बोनी रोकी, दी जान से मारने की धमकी

 

सागर जिले में एक आदिवासी किसान ने अपनी ही कृषि भूमि पर कब्जे की कोशिश और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा अंगद निवासी किसान अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और गांव के दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसान का आरोप है कि उसे खेती करने से रोका गया, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित आदिवासी किसान बृज सौर ने एसपी कार्यालय में दिए आवेदन में बताया कि 28 जून को वह अपनी कृषि भूमि पर बोनी और बखरनी कराने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान गांव के दो लोग प्रफुल्ल उर्फ प्रिंस तिवारी और मृदुल तिवारी वहां पहुंचे और उसे खेत में काम करने से रोक दिया।

 

 

किसान का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसकी बात सुने बिना जबरन उसकी जमीन पर अपने ट्रैक्टर से बोनी शुरू करा दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। आरोप है कि इस दौरान उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया और दोबारा खेत पर आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित किसान ने यह भी दावा किया कि यह पहला मामला नहीं है।

 

उसने बताया कि वह इससे पहले भी दो बार पुलिस और तहसील प्रशासन के पास शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से परेशान होकर अब वह परिवार के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है। किसान ने एसपी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

 

 


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.