Sagar- शादी के बाद ससुराल भी नहीं पहुंच सकी दुल्हन! बारात से लौट रही कार का हादसा बना आखिरी सफर

 

जिस दुल्हन ने नई जिंदगी के सपने सजाए थे, उसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि शादी के बाद उसका पहला सफर ही आखिरी सफर बन जाएगा। सागर जिले के खुरई में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया। शादी के बाद बारात से लौट रही कार की टक्कर में घायल हुई दुल्हन ने अब इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

 

 

यह दर्दनाक हादसा खुरई के बायपास रोड स्थित टीहर चौराहे के पास हुआ था। जानकारी के मुताबिक बीना के बेसरा गांव से बारात खुरई के तोड़ा काछी गांव लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बारात की कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे। स्थानीय लोगों और बचाव टीम ने काफी मशक्कत के बाद गाड़ी का गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में कार चला रहे चालक सुरेंद्र यादव ने उसी दिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

 

 

वहीं दूल्हा-दुल्हन सहित छह बाराती और दूसरी कार का चालक गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। लेकिन अब हादसे के पांच दिन बाद घायल दुल्हन पूजा कुशवाहा ने भी सागर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। एक तरफ घर में नई बहू के स्वागत की तैयारियां थीं, तो दूसरी तरफ अब उसी घर में मातम पसरा हुआ है। जिस दुल्हन को खुशी-खुशी विदा किया गया था, उसकी मौत ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

 

 


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.