Sagar- शादी के 2 महीने बाद नवविवाहिता की मौत! दहेज या घरेलू विवाद? अस्पताल में हंगामा

 

सागर जिले के बीना से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी के महज दो महीने बाद 20 वर्षीय नवविवाहिता की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नई जिंदगी की शुरुआत करने वाली युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया? मामले ने अब पारिवारिक विवाद और आरोप-प्रत्यारोप का रूप ले लिया है।

 

 

मामला बीना के बारधा गांव का है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय महक साहू की शादी 7 मई 2026 को आगासौद निवासी सौरभ साहू से हुई थी। सौरभ रेलवे में पॉइंट्समैन के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। शादी को अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि अचानक महक की मौत की खबर ने दोनों परिवारों को सदमे में डाल दिया। महक की मौत के बाद जब शव बीना सिविल अस्पताल पहुंचा, तो वहां दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

 

 

महक के भाई दीपेश साहू ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बहन को परेशान किया जा रहा था। उनका दावा है कि ससुराल पक्ष द्वारा थार गाड़ी की मांग की जा रही थी और आए दिन बहन को ताने देकर प्रताड़ित किया जाता था। वहीं दूसरी ओर सौरभ और उसके परिवार ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। परिवार का कहना है कि विवाद की वजह दहेज नहीं बल्कि मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से जुड़ी बातों को लेकर आपसी तनाव था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मौत के वास्तविक कारण और आरोपों की सच्चाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी।

 

 


By - sagar tv news
29-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.