क्लब में देर रात सीक्रेट पार्टी,पुलिस के पहुंचते ही भागे युवक-युवतियां, पेड़ के पीछे छिपी युवती !
देर रात एक क्लब में जोरों शोरों से हाई प्रोफाइल पार्टी चल रही थी। गानों पर डांस किया जा रहा था, की तभी अचानक से पुलिस मौके पर पहुंची और अफरा-तफरी मच गयी। पार्टी कर रहे लोग भाग खड़े हुए और यहां-वहां जाकर छिप गए। इसी तरह एक युवती भी बचते हुए पेड़ के पीछे छिपते हुए नीचे बैठ गई। जिसे पुलिस ने बाहर निकाला और पूछताछ की। इंदौर में विजय नगर थाना पुलिस ने कार्यवाई करते हुए क्लब को सील कर दिया। अचानक हुई इस कार्यवाई से पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोग घबरा गए।
बताया जा रहा है की विजय नगर में स्थित ग्रेट एस्केप क्लब पर पुलिस ने अचानक छापा मारकर चल रही पार्टी को रोक दिया। जिससे क्लब में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सामने आया की क्लब में आधी रात तेज म्यूजिक के साथ हाई-प्रोफाइल पार्टी चल रही थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग भागने लगे। और यहां-वहां जाकर कुछ अंदर कमरों में तो कुछ झाड़ियों में छिप गए। पुलिस से बचने एक युवती भी झाड़ियों में जाकर छिपकर बैठ गई। पुलिस ने सभी को बाहर निकालकर पूछताछ की।
जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर को मिली शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। विजय नगर एसीपी के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। इस दौरान बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मिले। देर रात तक कार्यक्रम चल रहा था। नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने क्लब को सील कर दिया। साथ ही आगे कीजाँच शुरू की है। इस बात की जानकारी भी जुटाई जा रही है की पार्टी की परमिशन ली गयी थी या नहीं। साथ ही किन शर्तों का उल्लंघन हुआ।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्यवाई की।------