MP | आकाशीय बिजली ने छी नी दो युवकों की जिंदगी और खेत और घर में गिरी आसमान आफत

 

मौसम की बदलती करवट दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई। आकाशीय बिजली ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की जान ले ली, जबकि एक अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। इन दर्दनाक घटनाओं के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पहली घटना एमपी के सीहोर जिले के बिलकिसगंज क्षेत्र के लसूडिया बोडी गांव की है,

 

 

 

जहां शनिवार को 26 वर्षीय भरत जांगड़ा अपने साथी दौलत सिंह के साथ खेत में फसलों पर दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला, तेज गर्जना हुई और देखते ही देखते आसमान से मौत बनकर बिजली गिरी। दोनों युवक इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

 

 

 

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलकिसगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान भरत जांगड़ा ने दम तोड़ दिया। वहीं दौलत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। दूसरी दर्दनाक घटना इछावर थाना क्षेत्र के सिराडी गांव में सामने आई। यहां 18 वर्षीय पवन अपने घर के आंगन में मां के साथ बैठा मोबाइल चला रहा था। तभी अचानक तेज गर्जना हुई और बिजली सीधे उस पर आ गिरी। घटना इतनी भयावह थी कि पवन की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

 

 

परिजनों के मुताबिक पवन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इधर मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें। क्योंकि एक पल की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।


By - sagar tv news
30-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.