केन नदी पर रेत माफियाओं का हमला ! मशीनों से छलनी हो रही नदी, सवालों में प्रशासन

 

बुंदेलखंड की जीवनदायिनी कही जाने वाली केन नदी इस वक्त गंभीर खतरे के बीच नजर आ रही है। पन्ना जिले से सामने आई तस्वीरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि नदी के बीचों-बीच भारी मशीनों और लिफ्टरों के जरिए बड़े स्तर पर रेत खनन किया जा रहा है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी गतिविधियां चलने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की नजर क्यों नहीं पड़ी ?

 

 

 

मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ ब्लॉक के बीरा क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो पन्ना और छतरपुर जिले की सीमा से जुड़ा इलाका है। सामने आए दृश्य में नदी के बीचों-बीच भारी मशीनें काम करती दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि रेत निकालने के लिए अस्थायी रास्ते और पुल भी बनाए गए हैं, जिससे नदी के प्राकृतिक प्रवाह पर असर पड़ सकता है।

 

 

 

 

स्थानीय स्तर पर यह चिंता जताई जा रही है कि यदि नदी के भीतर इसी तरह बड़े पैमाने पर हस्तक्षेप जारी रहा तो पर्यावरण और जलीय जीवन पर असर पड़ सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अनियंत्रित खनन से भूजल स्तर और आसपास के इलाकों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

 

 

 

जब इस मामले में पन्ना खनिज प्रशासन से सवाल किए गए तो उप संचालक रवि पटेल ने बताया कि वर्तमान में जिले का ठेका मेसर्स यूरेका माइंस एंड मिनरल्स फर्म के पास है और कई खदानें वैध रूप से संचालित हैं। उन्होंने कहा कि यदि पनडुब्बियों या अस्थायी पुलों को लेकर शिकायतें मिलती हैं तो विभाग कार्रवाई करता है और आगे भी करेगा।

 

 

 

 

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो कार्रवाई कब होगी? और यदि सब कुछ नियमों के तहत है, तो नदी के बीच चल रही इन गतिविधियों पर उठ रहे सवालों का जवाब कौन देगा?

फिलहाल पूरे मामले पर अब प्रशासनिक कार्रवाई और जांच की निगाहें टिकी हुई हैं।


By - sagar tv news
30-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.