किसान को मिला 30 लाख का चमचमाता हीरा, 2 साल पहले भी मिला था 93 लाख का खजाना

 


कहते हैं किस्मत जब मेहरबान होती है तो जिंदगी की तस्वीर बदलने में देर नहीं लगती... और मध्यप्रदेश के सागर संभाग के पन्ना में एक बार फिर ऐसा ही चमत्कार देखने को मिला है। रत्नगर्भा धरती ने एक आदिवासी किसान परिवार पर फिर से दौलत की बारिश कर दी है। करीब दो साल पहले 93 लाख रुपए का हीरा पाने वाला परिवार अब एक बार फिर 30 लाख रुपए के चमचमाते हीरे का मालिक बन गया है।

पन्ना जिले के अहिरगवां क्षेत्र की निजी भूमि से तुआदार चुनुवाद आदिवासी परिवार को 11.19 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का बेशकीमती हीरा मिला है। बताया जा रहा है कि इस हीरे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है। जैसे ही खदान में यह चमकता हुआ पत्थर नजर आया, परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

राकेश आदिवासी ने अपने भाइयों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर इसी साल अप्रैल महीने में खदान लगाई थी। करीब दो महीने की लगातार मेहनत और उम्मीद के बाद उनकी किस्मत ने एक बार फिर बड़ा खेल दिखा दिया। परिवार ने नियमों के अनुसार इस हीरे को तुरंत पन्ना हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है, जहां इसे आगामी सरकारी नीलामी में रखा जाएगा।

सबसे खास बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब इस परिवार की किस्मत चमकी हो। साल 2024 में भी इसी परिवार को 19.22 कैरेट का एक विशाल हीरा मिला था, जो सरकारी नीलामी में करीब 93 लाख रुपए में बिका था। अब दूसरी बार मिली इस बड़ी सफलता ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। परिवार का कहना है कि इस बार मिलने वाली रकम से बच्चों की पढ़ाई कराई जाएगी, जमीन खरीदी जाएगी और आगे नई खदान लगाकर एक बार फिर किस्मत आजमाई जाएगी। पन्ना की धरती ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यहां मेहनत के साथ किस्मत भी कभी-कभी चमक उठती है।


By - sagar tv news
30-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.