1550 में बेचा जा रहा 968 रूपये में मिलने वाला घरेलु गैस सिलेंडर,कथित वीडियो हो रहा वायरल !

 

968 रूपये में मिलने वाला घरेलु गैस सिलेंडर 1550 में बेचा जा रहा है। इस मामले से जुड़ा एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है की तय कीमत से ज्यादा में घरेलु गैस सिलेंडर बेचे जा रहे हैं। मामला एमपी के सीधी जिले से सामने आया है।

 

 


बताया जा रहा है की शहर के सूखा नाला स्थित नवीन नेटवर्क के पास प्रताप भारत गैस एजेंसी से जुड़े घरेलू एलपीजी सिलेंडर निर्धारित कीमत से कहीं ज्यादा कीमत में बेचे जा रहे हैं। करीब 1550 रुपये में सिलेंडर दिया जा रहा है जबकि इसकी कीमत 968 रुपये है। हालांकि वायरल वीडियो की पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

 

ये जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। वायरल वीडियो में नज़र आ रहा है की एक जगह पर बड़ी संख्या में घरेलु सिलेंडर रखे हुए हैं। जिनकी कथित तौर पर ऊंची कीमतों पर बिक्री की जा रही है। जो कई तरह के गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अगर ऐसा है तो ये आमजन पर सीधा डाका डालने वाली बात है।

 

 

 

 

दरअसल लोगों का ऐसा आरोप है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और कथित अवैध बिक्री का यह खेल नया नहीं बल्कि लंबे समय से चल रहा है। अगर दिनदहाड़े सिलेंडरों की बिक्री हो रही थी, तो संबंधित गैस एजेंसी, खाद्य विभाग और प्रशासन की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। ईसकीजांच क्यों नहीं की गयी। बताया गया की अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण और निर्धारित नियमों के विपरीत बिक्री की जा रही है। तो यह न केवल आवश्यक वस्तु अधिनियम और एलपीजी वितरण संबंधी नियमों का उल्लंघन हो सकता है बल्कि बिना सुरक्षा मानकों के खुले स्थान पर सिलेंडरों का भंडारण किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकता है।

खैर अब सवाल ये है की क्या प्रशासन वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच करेगा। और जांच में दोषी पाए जाने पर कार्यवाई की जाती या नहीं ये बड़ा सवाल है। फिलहाल इस कथित वीडियो की पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।------


By - sagar tv news
30-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.