Sagar- सुरखी में कांग्रेस को बड़ा झटका ! पूर्व नपा अध्यक्ष लालमिया समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

 

सागर जिले की सुरखी विधानसभा में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भाई लालमिया ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मौजूदगी में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम ने क्षेत्र की सियासत को अचानक गरमा दिया है। इसे आने वाले समय में सुरखी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भाई लालमिया अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास मातेश्वरी पहुंचे, जहां उनका भाजपा में विधिवत स्वागत किया गया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई और उनका अभिनंदन किया।

 

 

 

 

इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा के सिद्धांतों पर काम करने वाली पार्टी है और नए साथियों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील भी की।

 

 

 

 

वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद भाई लालमिया ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए वे और उनके समर्थक पूरी निष्ठा के साथ भाजपा के लिए कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सुरखी विधानसभा की सियासत में नई चर्चाएं तेज हो गई हैं।


By - sagar tv news
30-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.