सागर- पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी! चाय-नाश्ता दुकान में लगी भीषण आग | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजौला पेट्रोल पंप से सटी एक चाय-नाश्ता दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सबसे बड़ी चिंता इस बात की थी कि आग पेट्रोल पंप के बेहद करीब लगी थी, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई थी। जानकारी के मुताबिक देवरी थाना क्षेत्र में स्थित राजौला पेट्रोल पंप के पास खुशी चाय-नाश्ता नाम की दुकान संचालित होती है। सोमवार रात दुकानदार रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। देर रात अचानक दुकान से आग की लपटें उठने लगीं।

 

 

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें देखकर पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तत्काल पंप संचालक राजू साहू को सूचना दी और पुलिस व फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो पेट्रोल पंप तक आग पहुंचने से बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

हालांकि इस आगजनी की घटना में दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती आशंका गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लगने की जताई जा रही है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल देवरी पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर लिया है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

 


By - sagar tv news
30-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.