Sagar-अचानक भरभराने की आई आवाज अंदर देखा तो सहम गए लोग | SAGAR TV NEWS |
सागर के मकरोनिया चौराहे से रजाखेड़ी रोड पर सोमवार शाम करीब 5 बजे जर्जर हालत में बनी चार दुकानों की छत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय तेज आवाज के साथ छत गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकानों में रखा सामान क्षतिग्रस्त होने से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम, सीएमओ, तहसीलदार और मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। निरीक्षण के बाद नगर पालिका सीएमओ ने तत्काल जेसीबी मशीन बुलाकर दुकानों के टूटे हुए हिस्सों और सड़क की ओर निकले खतरनाक छज्जों को हटवाया, ताकि किसी अन्य दुर्घटना की आशंका न रहे। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लोगों से जर्जर भवनों के पास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इस समय बारिश का सीजन भी शुरू हो गया है अगर किसी के आसपास कोई जर्जर मकान है तो उसकी मरम्मत करवाए या फिर प्रशासन को सूचित कर ध्वस्त करवाए नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना भी सकती है ऐसे में लोग सावधानी बरते