Sagar- CMO ने खुद गाड़ी चलाकर सेवानिवृत्त सफाई कर्मी को पहुंचाया घर, 35 साल की सेवा को सलाम

 

सागर जिले के देवरी में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सरकारी व्यवस्था के बीच मानवीय संवेदनाओं की एक खूबसूरत मिसाल पेश कर दी। यहां एक सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी की विदाई सिर्फ औपचारिकता बनकर नहीं रह गई, बल्कि यह ऐसा भावुक पल बन गया जिसने हर किसी का दिल छू लिया। नगर पालिका परिषद देवरी में 35 वर्षों तक निष्ठा और ईमानदारी से सेवा देने वाले सफाई मेट जमना उर्फ पप्पू के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। लेकिन इस कार्यक्रम का सबसे खास और यादगार पल तब आया, जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी यानी CMO मनोहर विंझवार ने ऐसा कदम उठाया जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

 

 

 

 

दरअसल, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद CMO मनोहर विंझवार खुद वाहन की ड्राइविंग सीट पर बैठे और सेवानिवृत्त कर्मचारी जमना पप्पू को उनके घर तक छोड़ने पहुंचे। यह दृश्य वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था। लोगों ने इस आत्मीय व्यवहार को मानवीय संवेदना की अनूठी मिसाल बताया। नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोहर विंझवार, अधिकारी-कर्मचारी और सफाई अमला बड़ी संख्या में मौजूद रहा। सभी ने जमना पप्पू के लंबे सेवाकाल और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

 

अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन ने कहा कि जमना पप्पू ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ नगर पालिका की सेवा की है और उनका कार्य सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा रहेगा। वहीं CMO मनोहर विंझवार ने कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का हमेशा ईमानदारी और समर्पण से निर्वहन किया। कार्यक्रम में शाल, श्रीफल और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया गया। लेकिन सम्मान से भी ज्यादा चर्चा उस पल की रही, जब एक अधिकारी ने अपने पद से ऊपर उठकर इंसानियत को सबसे बड़ा दर्जा दिया।


By - sagar tv news
01-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.