Sagar- बारिश के बाद एक्शन मोड में निगम,आयुक्त ने खुद संभाली कमान, स्लुइस गेट चलाकर परखी व्यवस्था

 

सागर में मानसून की दस्तक के साथ ही नगर निगम भी एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद निगमायुक्त राजकुमार खत्री और निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार शहर की वर्षाजल निकासी व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतर गए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर नाले-नालियों की स्थिति देखी और अधिकारियों तथा सफाई मित्रों को जरूरी निर्देश दिए।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त तुलसी नगर वार्ड स्थित कंपाउंड बगीचा के नाले सहित शहर के कई प्रमुख नालों तक पहुंचे और वहां चल रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मानसूनी बारिश के दौरान शहर में कहीं भी जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए बीते कई दिनों से युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। नाले-नालियों की सफाई, पुराने बंद रास्तों को दोबारा चालू करने और आवश्यक निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया गया है।

 

 

 

निगमायुक्त ने सफाई मित्रों को निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के दौरान बहकर आने वाले कचरे से नालियां जाम न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी और बेहतर सफाई व्यवस्था से नागरिकों को जलभराव जैसी परेशानियों से बचाया जा सकता है। इस निरीक्षण का सबसे खास पल तब देखने को मिला जब निगमायुक्त राजकुमार खत्री जिला चिकित्सालय मार्ग पर ग्रेविटी होटल के सामने छोटी झील पहुंचे और वहां लगे स्लुइस गेट की कार्यप्रणाली को स्वयं परखा। उन्होंने खुद मैन्युअल तरीके से स्लुइस गेट संचालित कर उसकी व्यवस्था का निरीक्षण किया।

 

 

 

 

अधिकारियों ने बताया कि झील कायाकल्प परियोजना के तहत पहले ही नाला टैपिंग और पाइपलाइन व्यवस्था तैयार की जा चुकी है, जिससे गंदा पानी झील में न पहुंचे। वहीं मानसून के दौरान भारी जल प्रवाह को नियंत्रित करने और जल स्तर बनाए रखने के लिए स्लुइस गेट लगाए गए हैं, जिन्हें आवश्यकता अनुसार खोला और बंद किया जा सकेगा। नगर निगम का दावा है कि इस बार मानसून में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से काफी राहत मिल सकती है।


By - sagar tv news
01-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.