सागर- प्रशासन नहीं, तो देवरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, हनुमान जी के दरबार में सौंपा ज्ञापन

 

सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को कांग्रेस का एक ऐसा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी। आमतौर पर प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जाता है, लेकिन इस बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखने के लिए एक अलग और अनोखा तरीका अपनाया। कार्यकर्ता सीधे हनुमान मंदिर पहुंचे और भगवान के चरणों में अपनी मांगों का ज्ञापन अर्पित कर दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर देवरी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी नगरपालिका चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां से नारेबाजी और बैनरों के साथ रैली निकाली गई। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रेज ऑफिस स्थित हनुमान मंदिर पहुंची।

मंदिर पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और उनके चरणों में ज्ञापन अर्पित किया। ज्ञापन में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दान पेटियों से कथित चोरी तथा दान राशि और बहुमूल्य आभूषणों के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों का उल्लेख किया गया। कांग्रेस नेताओं ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की और साथ ही ऐसे मामलों में संरक्षण देने वालों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े धार्मिक स्थलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिलना चाहिए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष बाबा राजौरिया, नगर अध्यक्ष गौरव पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि पूरे कार्यक्रम की सबसे ज्यादा चर्चा उस अनोखे अंदाज की रही, जहां प्रशासनिक कार्यालयों के बजाय भगवान हनुमान के दरबार को अपनी मांग रखने का माध्यम बनाया गया।


By - sagar tv news
01-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.