तं त्र-मं त्र के अंध वि श्वास में तीन सियारों की ह त्या का आरोप, मोबाइल वीडियो बना सबूत
अंधविश्वास से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर तंत्र-मंत्र से जुड़ी मान्यताओं के चलते तीन सियारों की हत्या किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस पूरे घटनाक्रम का सबसे अहम पहलू यह रहा कि आरोपी के मोबाइल में मिले वीडियो ने जांच को नया मोड़ दे दिया और वही उसके खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत बन गया।
जानकारी के अनुसार मामला एमपी के उज्जैन में जीवाजीगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने एक अन्य मामले में आरोपी मिथुन पिता राजू को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान जब उसके मोबाइल फोन की जांच की गई, तो उसमें तीन अलग-अलग वीडियो मिले। जांच एजेंसियों के अनुसार वीडियो में कथित तौर पर सियारों को पकड़ने और उन्हें नुकसान पहुंचाने से जुड़ी गतिविधियां दिखाई दीं।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच शुरू की। अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के आधार पर वीडियो में दिखाई दे रहे वन्यजीवों की पहचान सियार के रूप में की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर तीन सियारों को मारने की बात स्वीकार की है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी तंत्र-मंत्र और उससे जुड़ी कुछ भ्रांतियों से प्रभावित था। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे।
वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर भी जांच और तलाशी की कार्रवाई की जा रही है, ताकि अन्य साक्ष्य जुटाए जा सकें। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अंधविश्वास या भ्रामक मान्यताओं के आधार पर किसी भी वन्यजीव को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है। वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है।