Sagar - डिप्टी रेंजर ने आदिवासी की जमीन पर कब्जा कर किया अवैध उत्खनन, कलेक्टर से शिकायत
सागर की जरूरत खेड़ा से एक चौक आने वाला मामला सामने आया है जहां डिप्टी रेंजर चंद्रभूषण सिंह ठाकुर पर किसान की जमीन से अवैध उत्खनन करने के गंभीर आरोप लगे हैं, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की है जहां पर अवैध तरीके से मोरम और मिट्टी का उत्खनन करते पाया हैं
मूडरा गांव के आदिवासी किसान परसोत्तम छतारे में जिला कलेक्टर और संभागीय कमिश्नर के नाम इस संबंध में एक शिकायत भी की इतना ही नहीं आदिवासी किसान ने डिप्टी रेंजर पर जान से मारने की धमकी देने और गुंडो से हमला कराने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं
परसोत्तम ने अपनी शिकायत में बताया मेरी कृषि भूमि पर पिछले 2 माह से भू-माफिया डिप्टी रेंजर चंद्रभूषण सिंह ठाकुर के द्वारा लगातार अवैध उत्खनन किया जा रहा है। मेरे द्वारा रोकने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकिया दी जा रही हैं।
यह कि मेरी कृषि भूमि पर मैं अपने परिवार का गुजारा कर रहा था मेरी कृषि भूमि पर उत्खनन के बदले में मुझे 2 लाख रुपये देने का वादा किया गया था जो आज तक मुझे नहीं दिए गए न ही मेरी कृषि भूमि बापिस की गई ।
मेरी भूमि पर लगातार उत्खनन किया जा रहा है, रोकने पर या किसी को बताने या शिकायत करने पर मुझे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
इस भूमि पर अवैध उत्खनन रोकने के लिए राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को मोबाइल पर सूचना दी गई।
मेरे द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद राजस्व विभाग नरयावली की टीम इस भूमि पर वैधानिक कार्यवाही के लिय दिनांक 24/06/2026 को मौका पर पहुंची वैधानिक कार्यवाही का प्रयास किया तो भू-माफिया डिप्टी रेंजर चंद्रभूषण सिंह ठाकुर के भाई गब्बर व गुंडों और मजदूरों ने टीम पर हमला करने का प्रयास किया जिससे प्रशासनिक टीम को अपने वचाव के लिए भूमि से बापिस जाना पड़ा।
इसके बाद भू-माफिया डिप्टी रेंजर चंद्रभूषण सिंह और इनके भाई गब्बर व गुंडों के द्वारा मेरे घर आकर मुझे व मेरे परिवार को धमकाया एवं शिकायत न करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जिससे मेरा ग्राम मूडरा जरुवाखेड़ा में जान का खतरा है