Sagar- दुल्हन के बाद दूल्हे ने भी तोड़ा दम, गांवों में पसरा सन्नाटा, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

 

सागर जिले के खुरई से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां कुछ ही दिनों में मातम में बदल गईं। जिस घर में नई जिंदगी की शुरुआत की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और आंसुओं का माहौल है। सड़क हादसे में घायल दुल्हन की मौत के बाद अब दूल्हे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार बीना के बेसरा गांव से बारात लेकर खुरई के तोड़ा काछी गांव लौट रही कार 22 जून को एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। खुरई बायपास रोड पर टीहर चौराहा के पास सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

बताया जा रहा है कि बारात वाली कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के दिन ही कार चालक सुरेंद्र यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं दूल्हा प्रहलाद कुशवाहा, दुल्हन पूजा कुशवाहा सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को दुल्हन पूजा कुशवाहा ने सागर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि सोमवार को दूल्हे प्रहलाद कुशवाहा ने भी दम तोड़ दिया।

 

 

सबसे दर्दनाक बात यह रही कि जिस दिन दुल्हन की अंतिम विदाई की रस्म हो रही थी, उसी दिन दूल्हे की मौत की खबर आ गई। प्रहलाद अपने माता-पिता का इकलौता सहारा बताया जा रहा है। इस हादसे ने तोड़ा काछी और बेसरा गांव में गहरा शोक फैला दिया है। परिवार के अन्य सदस्य अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

 

 


By - sagar tv news
01-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.