Sagar- बुल्डोजर एक्शन पर प्रतिबंधित क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान हंगामा, प्रशासन को लौटना पड़ा

 

सागर जिले के बीना में रिफाइनरी क्षेत्र के प्रतिबंधित इलाके में प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई उस समय विवादों में घिर गई, जब मौके पर जमकर हंगामा खड़ा हो गया। निर्माणाधीन लेबर कॉलोनी और सर्वेंट क्वार्टर्स पर बुल्डोजर कार्रवाई शुरू होते ही कंपनी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। स्थिति ऐसी बनी कि प्रशासन को कार्रवाई बीच में रोककर वापस लौटना पड़ा।

 

 

 

जानकारी के अनुसार बीना रिफाइनरी क्षेत्र के पांच किलोमीटर के नो डेवलपमेंट जोन में लंबे समय से बाहरी कंपनियों द्वारा कथित रूप से अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। आरोप था कि यहां बैचिंग प्लांट, लेबर कॉलोनी और सर्वेंट क्वार्टर्स बनाए जा रहे थे, जबकि यह क्षेत्र प्रतिबंधित श्रेणी में आता है।

 

 

 

 

प्रशासन द्वारा पहले ही संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर 25 जून तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन आरोप है कि नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। इसके बाद प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले निर्माणाधीन एक मंजिला लेबर कॉलोनी पर बुल्डोजर चलाया गया। जानकारी के अनुसार यहां मजदूरों के रहने के लिए करीब दस कमरे बनाए जा रहे थे। इसके बाद प्रशासन की टीम पास में तैयार किए जा रहे सर्वेंट क्वार्टर की ओर बढ़ी।

 

 

 

 

 

इसी दौरान निर्माण से जुड़े कंपनी कर्मचारी और कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और जेसीबी के सामने खड़े होकर विरोध करने लगे। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि निर्माण कार्य पर पहले ही लाखों से करोड़ों रुपए तक खर्च किए जा चुके हैं और यदि यह अवैध था तो शुरुआत में ही कार्रवाई क्यों नहीं की गई। विवाद बढ़ने और तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल कार्रवाई रोक दी। अब पूरे मामले को लेकर आगे की रणनीति और कानूनी प्रक्रिया पर फैसला लिया जाएगा।


By - sagar tv news
02-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.