खेत में उतरे CM मोहन! धान बोया, किसानों संग खाया खाना, सिवनी को 494 करोड़ की सौगात

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। मंच से भाषण देने के बजाय वे सीधे खेत में पहुंचे, किसानों के बीच उतरे, धान की रोपाई की, उनके साथ बैठकर भोजन किया और दिल खोलकर बातचीत भी की। सिवनी जिले में आयोजित धान महोत्सव और कोदो-कुटकी बोनस वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। लेकिन इस दौरे की सबसे बड़ी बात सिर्फ सादगी नहीं बल्कि करोड़ों की सौगात भी रही।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी जिले के लिए विकास का बड़ा खजाना खोलते हुए 349 करोड़ 33 लाख रुपए के 586 विकास कार्यों का लोकार्पण और 144 करोड़ 80 लाख रुपए के 43 कार्यों का भूमि-पूजन किया। यानी कुल मिलाकर करीब 494 करोड़ रुपए की विकास सौगात जिले को दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को कोदो-कुटकी बोनस राशि भी वितरित की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 3941 किसानों को लगभग 282 करोड़ रुपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रीअन्न यानी मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ बोनस का लाभ भी दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की धान फसल को नई पहचान मिली है। सरकार खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार शासकीय स्तर पर कोदो-कुटकी की खरीद शुरू की गई है। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसी महीने प्रदेश में इसे लागू करने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा और राज्य में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इसका समर्थन किया है। खेत में किसानों के बीच बैठकर संवाद करते मुख्यमंत्री की तस्वीरें अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक तरफ विकास की सौगात, दूसरी तरफ किसानों से आत्मीय जुड़ाव... सिवनी में मुख्यमंत्री का यह दौरा अब प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा का केंद्र बन गया है।


By - sagar tv news
02-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.