डॉक्टरों से मारपीट पर बाजार बंद, 4 घंटे चक्काजाम से थमा शहर और फिर...

 

डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद माहौल गरमा गया। बुधवार को इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के घुवारा बंद कर बस स्टैंड पर करीब चार घंटे तक चक्काजाम किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।

 

 

 

मंडीखेड़ा निवासी थुवना अहिवार सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद कुछ लोगों के साथ इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उसके साथ आए लोगों ने ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी।

 

 

 

 

स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल स्टाफ ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर डॉ. आनंद यादव को सूचना दी। आरोप है कि इसके बाद विवाद और बढ़ गया तथा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि डॉक्टर और कर्मचारी अपनी सुरक्षा के लिए अस्पताल परिसर में अलग-अलग स्थानों पर छिप गए और पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। इसी के विरोध में बुधवार सुबह अस्पताल कर्मचारी, व्यापारी, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

 

 

 

 

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और मध्यप्रदेश चिकित्सक सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 11 नामजद आरोपियों सहित 25 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बस स्टैंड पर चक्काजाम किया गया। बाद में पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और निष्पक्ष जांच व जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया।


By - sagar tv news
02-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.