Sagar- बारातियों पर कटर से ह मला, लूट का विरोध करने पर हुई घटना, पुलिस जाँच में जुटी

 

सागर शहर में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। अब हालात ऐसे हैं किअपराधियों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रह गया है। ताजा मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर बदमाशों ने कटर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बारात से लौटकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गुलाब बाबा मंदिर के पास दो बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और चाबी व नकदी छीनने का प्रयास किया। जब युवकों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने अचानक धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से एक धारदार कटर बरामद किया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।


By - sagar tv news
02-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.