Sagar - दरवाजे की कुंडी पर बैठा काल, रातभर बेडरूम में फंसा रहा परिवार, ऐसे मिली राहत

 

सागर जिले के पथरिया जाट के लोधीपुरा इलाके में एक परिवार ने पूरी रात दहशत के साए में गुजारी, जब उनके घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी पर करीब 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा आकर बैठ गया। रात के समय जैसे ही परिवार के लोगों की नजर सांप पर पड़ी, उनके होश उड़ गए। कोबरा फन फैलाकर कुंडी से लिपटा हुआ था, जिससे कोई भी सदस्य दरवाजे के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

 

 

 

 

परिवार ने पूरी रात बेहद सावधानी के साथ घर के अंदर ही बिताई। सांप के डर से किसी की आंखों में नींद नहीं आई। बच्चों और महिलाओं में खासा भय का माहौल रहा। रात भर लोग अपनी बेडरूम में ही कैद होकर रह गई सुबह-सुबह जब कब्र दरवाजे से उतरकर टेबल के नीचे पहुंचा जब जाकर परिवार के लोग अपने बेडरूम से बाहर निकल सके, इसके बाद स्नेक कैचर अकील बाबा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कुछ ही मिनटों की मशक्कत के बाद उन्होंने कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

 

 

 

 

कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। स्नेक कैचर अकील बाबा ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने की कोशिश करें। तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि सांप और लोगों दोनों की सुरक्षित रक्षा की जा सके। इसके अलावा अगर किसी को कोबरा सांप काट लेता है तो झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़े तो जल्द से जल्द जिला अस्पताल या बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां पर इलाज करवाये


By - sagar tv news
02-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.