मोहर्रम विस्फोट कांड में 3 मास्टरमाइंड पर रासुका, कड़ी सुरक्षा में भेजे गए जेल

 

मोहर्रम पर्व के दौरान हुए चर्चित विस्फोट कांड में अब पुलिस और प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम यानी रासुका के तहत कार्रवाई की है। तीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय भैरवगढ़ जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। एमपी के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम पर्व के दौरान क्रेन और मैजिक वाहन के जरिए हुए विस्फोट मामले ने उस समय पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। घटना के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी थी और एक-एक कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच रही थी।

जांच के दौरान पुलिस ने इस पूरे मामले के कथित मास्टरमाइंड शोएब, तपसिल और जावेद की भूमिका को गंभीर माना। प्रशासन का कहना है कि इनकी गतिविधियों से सार्वजनिक शांति व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ने की आशंका थी। इसी आधार पर तीनों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम यानी एनएसए के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को बड़नगर उप-जेल से भारी पुलिस सुरक्षा के बीच उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल भेजा गया। पूरे ट्रांजिट के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इस मामले में पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कुछ आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस भी निकाला गया था और घटनास्थल पर उनसे उठक-बैठक कराई गई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी चर्चा में रहे थे। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने संदेश दिया है कि किसी भी हाल में अशांति फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब इस कार्रवाई के बाद सवाल यह है कि क्या इस मामले में और भी नाम सामने आएंगे? फिलहाल पुलिस जांच के अगले चरण पर काम कर रही है।


By - sagar tv news
02-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.