पत्नी-प्रेमी की खौफनाक साजिश ! पैरों के निशान ने खोला हत्या का राज

 

एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। घर के आंगन में सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुरुआत में मामला पूरी तरह रहस्यमय दिखाई दे रहा था, लेकिन पुलिस जांच में ऐसा खुलासा हुआ जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया। पुलिस के अनुसार प्रेम-प्रसंग इस हत्याकांड की बड़ी वजह बनकर सामने आया है। मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के कुसुम्बिया गांव का है। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय केदार पिता कुर्बान मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के आंगन में खटिया पर सो गया था। लेकिन अगली सुबह जब परिजनों ने देखा, तो वह खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा था। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से कई गहरे वार किए गए थे।

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया। लेकिन घटनास्थल पर मिले कुछ अहम सुरागों ने पूरी कहानी बदल दी। पुलिस को घटनास्थल के पास पैरों के निशान मिले। जांच टीम ने उन निशानों का पीछा किया। निशान एक क्रेशर मशीन तक पहुंचे, लेकिन आगे सड़क आने के कारण सुराग खत्म हो गए। इसके बाद साइबर सेल की मदद ली गई और संदेह के आधार पर एक युवक से पूछताछ शुरू की गई।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में करण नामक युवक ने कथित रूप से हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक की पत्नी और आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इस वारदात ने एक बार फिर रिश्तों के बदलते स्वरूप पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


By - sagar tv news
03-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.