Sagar - भाजपा नेता बबलू कमानी के समारोह में समर्थकों ने किए दनादन फायर, वीडियो आया सामने

 

सागर के शुक्रवारी वार्ड की भाजपा पार्षद किश्वर खान के पति रशीद उर्फ बबलू कमानी का समारोह विवादों में घिर गया। बबलू ने समर्थकों के साथ तलवार लहराई और उससे केक काटा। समर्थकों ने हवाई फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत फैल गई। कानून की धज्जियां उड़ाती इन हरकतों का वीडियो सामने आया है। पुलिस अब वैधानिक कार्रवाई की बात कर रही है।

 

 

 

 

रशीद उर्फ बबलू कमानी के समर्थक समारोह में इकट्ठे हुए थे। इसका जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें पार्षद पति बबलू तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं। हंगामे के बीच बंदूक से से तीन से चार राउंड हवाई फायर किए गए। कांग्रेस पार्षद वसीम खान भी साथ नजर आए। सार्वजनिक स्थल पर खुले आम हथियार प्रदर्शन और उसके साथ जश्न मनाने की घटना से पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल बाल खड़े कर दिए हैं। बबलू पीली कोठी कमेटी के अध्यक्ष बादशाह खान हत्याकांड के दौरान भी सुर्खियों में आए थे।

 

 

 

 

गौरतलब है कि सागर में पार्टी और अन्य कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग का ट्रेड सामने आया है। इसी वर्ष फरवरी में मोतीनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी। इसके लिए तो दूल्हे पक्ष ने किराए पर एक सिक्यूरिटी एंजेसी से गार्ड को हर्ष फायरिंग करने के लिए नियुक्त भी किया था। इसी शादी समारोह में बारात में राई न बजाने की बात पर एक बैंड कर्मचारी पर फायर भी किया गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थीं

 

 

 

 

 

सागर के एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने बतायाकी फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की कोई भी शिकायत नहीं आई है। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। इसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
03-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.