Sagar - आज बारिश का ओरेंज अलर्ट, अगले 72 घंटे में तेज बारिश के आसार, सक्रिय हो रहा मानसून

 

मानसून आ गया है लेकिन अच्छी बारिश होना बाकी है। ओडिशा तट पर बना कम दवाब का क्षेत्र अगले 72 घंटों में मजबूत होकर अच्छी बारिश करा सकता है। शुक्रवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है इधर बादलों के कारण अधिकतम तापमान 24 घंटे में 3.5 डिग्री गिरकर 30.1 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़कर 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

 

वहीं अगले 48 से 72 घंटे के दौरान लो-प्रेशर के मजबूत होने पर जिले में इस मानसून सीजन में अब तक की सबसे प्रभावी वर्षा का दौर देखने को मिल सकता है। कई स्थानों पर 50 से 100 मिमी तक बारिश, 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहने और पूरे दिन बादल छाए रहने के आसार हैं।

 

 

मौसम विज्ञानी विवेक छलोत्रे के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा तट के ऊपर सक्रिय निम्नदाब क्षेत्र (लो-प्रेशर) अब सागर के मौसम को सबसे अधिक प्रभावित करेगा। यह सिस्टम अगले दो-तीन दिनों में और मजबूत होने की संभावना है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मध्य प्रदेश की ओर पहुंचेगी, जिससे जिले में वर्षा गतिविधियां तेज होंगी। इसके साथ उत्तर-पश्चिम राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक फैली मौसमी द्रोणिका उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। सागर इस प्रभाव क्षेत्र के करीब होने से लगातार बादल बनने, गरज-चमक के साथ कई दौर में बारिश और कहीं-कहीं तेज वर्षा की संभावना बढ़ गई है।

 

 


By - sagar tv news
03-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.