Sagar- कॉलेज की प्राचार्या की दबंगई, लिपिक के घर पहुंचकर झूमा-झटकी और गालियां दी, वीडियो वायरल !

 

सागर जिले के बीना में सरकारी कॉलेज की प्राचार्या पर मुख्य लिपिक प्रभारी के घर पहुंचकर उन्हें धमकाने गाली-गलौच करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। साथ झूमाझटकी भी की गयी। इस घटना का एक हैरान करने वाला वीडियो भी सामने आया है। जिसमें प्राचार्या और चपरासी नज़र आ रहे हैं। इस दौरान जमकर गाली गलौच की गई। साथ ही झूमाझटकी भी हुई। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। प्राचार्या और चपरासी काफी देर तक दरवाजे पर खड़े होकर गालियां देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने प्राचार्य और चपरासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

 

 

बताया जा रहा है की बीना के सरकारी पीजी कॉलेज की प्राचार्या रेखा बरेठिया ने मुख्य लिपिक प्रभारी अनीता रोहित के राजीव गांधी वार्ड स्थित उनके घर पहुंचकर गाली गलौज कर उनके साथ झूमा झटकी की। जिसका वीडियो भी सामने आया।

 

 

 

 

फरियादिया अनीता रोहित निवासी राजीव गांधी वार्ड बीना के मुताबिक वह पीजी कॉलेज में मुख्य लिपिक प्रभारी के पद पर पदस्थ हैं। कॉलेज की प्राचार्य रेखा बरेठिया हैं। आरोप है की वह उन पर अनावश्यक दवाब बनाती है मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं। राजीव गांधी वार्ड में उनका एक घर है जिसे अतिथि विद्वान जितेन्द्र खाण्डेकर के साथ मिल कर ख़रीदा है। बीते दिन वह और जितेन्द्र खाण्डेकर घर पर थे।

 

 

 

 

उसी समय प्राचार्या रेखा बरेठिया अपने चपरासी बद्री प्रसाद के साथ आई और घर के बाहर खड़े होकर दोनो गंदी गालियां देने लगे। घर पर जितेन्द्र खाण्डेकर भी थे, उन्हे भी दोनो ने गालियां दी। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो प्राचार्या रेखा बरेठिया ने उनके साथ झूमा झपटी की। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस ने प्राचार्या रेखा बरेठिया और चपरासी बद्री प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
03-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.