खेत में मिला युवक का शव, मौत पर उठा बड़ा सवाल! मारपीट या कुछ बड़ी अनहोनी | SAGAR TV NEWS |

 

एक रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। खेत में संदिग्ध हालत में मिले एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इस मामले की जांच जीवन लीला समाप्त करने और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है। मौत से पहले युवक के कथित फोन कॉल ने इस पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है। मामला एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले से गेसाबाद थाना क्षेत्र के हिनौता गांव का है। यहां रहने वाले 40 वर्षीय संतोष अहिरवार की गुरुवार दोपहर हटा सिविल अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक संतोष संदिग्ध अवस्था में अपने खेत पर मिला था। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

मृतक के बड़े भाई कूरा अहिरवार का आरोप है कि संतोष ने गांव के बाबा और चिरकोटी अहिरवार नाम के दो लोगों को ब्याज पर पैसे दिए थे। खेत की बोनी के लिए जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों ने देने से इनकार कर दिया। परिजनों का दावा है कि घटना से पहले संतोष का फोन आया था, जिसमें उसने कहा था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। मृतक की पत्नी शांति अहिरवार ने भी यही आरोप दोहराते हुए कहा कि फोन आने के बाद परिवार के लोग खेत पहुंचे, जहां संतोष बेहोशी की हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

 

दूसरी ओर पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक और पहलू सामने आया है। युवक के गले पर फंदे जैसे निशान मिलने से पुलिस जीवन लीला समाप्त करने की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही। गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों के लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर संतोष की मौत के पीछे सच्चाई क्या है? क्या यह पैसों के विवाद में हत्या है या फिर मामला कुछ और है? इसका जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

 

 


By - sagar tv news
03-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.