Sagar - महिला डॉक्टर से गलत व्यवहार करने वाले भाजपा नेता पर FIR दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी

 

सागर की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से कथित छेड़छाड़ और गोली मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश युवा मोर्चा में कार्य समिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव पीपरा और उनके साथी लक्ष्मी तिवारी पर मामला दर्ज किया है मामला दर्ज होने के बाद डॉक्टरों ने 4 घंटे तक चली प्रदर्शन को खत्म किया.

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर भाजपा नेता सहित दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। जल्द ही पुलिस उनकी तलाश कर गिरफ्तार करेगी

 

 

जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 1 बजे की है। आरोप है कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मौजूद भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव ने महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जब महिला डॉक्टर ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कथित रूप से उसे गोली मारने की धमकी दी। इसी के बाद से सुबह तक पूरे कंपाउंड में और मेडिकल कॉलेज में यह खबर फैल गई जिसके बाद डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ लामबंद हो गया था पुलिस के द्वारा कार्यवाही में देरी होने पर यह सड़कों पर भी उतर आए थे डॉक्टर के द्वारा हड़ताल करने की वजह से मेडिकल कॉलेज में भी हाहाकार मच गया था मरीज इलाज के लिए परेशान हो रहे थे ऐसे में प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए मौके पर एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी सीसी ललित कश्यप सहित पुलिस टीम मौजूद थीं जिनकी समझे इसके बाद यह जाम हटाया गया और सभी अपनी ड्यूटी पर वापस लौटे

 

 

डॉक्टरों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मेडिकल कॉलेज परिसर और अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

 

 


By - sagar tv news
03-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.