ग्राम पंचायत से नाराज युवक च ढ़ा मोबाइल टावर पर! दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रा मा

 

एक हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जहां पंचायत के काम से नाराज एक युवक अपनी मांग को लेकर सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर गांव में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। मामला एमपी के मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मकड़ावन का है। यहां पंचायत द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी दौरान गांव के एक युवक के घर के सामने बने निर्माण को हटाने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि पंचायत की कार्रवाई से युवक नाराज हो गया और विरोध जताने के लिए गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

जैसे ही लोगों ने युवक को टावर पर देखा, पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक लगातार पंचायत की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करता रहा और नीचे आने से इनकार करता रहा। स्थानीय लोगों और परिजनों ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा। स्थिति को गंभीर होता देख शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक से बातचीत शुरू की।

करीब दो घंटे तक चली समझाइश के बाद आखिरकार युवक मान गया और सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के नीचे आते ही प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने युवक की समस्या विस्तार से सुनी और पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि नियमों के तहत युवक की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस पूरी घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि स्थानीय स्तर पर विवादों को समय रहते सुलझाया जाए, ताकि हालात इस तरह के हाईवोल्टेज ड्रामे तक न पहुंचें।


By - sagar tv news
03-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.