सागर- खेत में तार फेंसिंग की चपेट में आये दो युवक और एक मवेशी की गई जान, लापरवाही आई सामने !

 

सागर जिले के खिमलासा थाना अंतर्गत एक गांव में तार फेंसिंग में करंट होने से दो युवक इसकी चपेट में आ जाने से जान गंवा बैठे। इसके अलावा एक मवेशी की भी करंट लगने से जान चली गई। घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही सम्बंधित किसान की लापरवाही भी सामने आई है। जिस वजह से हुई इस घटना में दो युवकों की जान चली गयी।
बताया जा रहा है की खिमलासा थाना क्षेत्र के बसाहरी गांव स्थित शीतला माता मंदिर के पास ये घटना हुई। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक विकास निवासी खोजाखेड़ी थाना खुरई देहात और प्रवेश निवासी पथरिया जेगन थाना खिमलासा दोनों युवक अपनी टोली के साथ पिछले कुछ दिनों से बसाहरी गांव में डेरा डाले हुए थे। दोनों युवक नित्यक्रिया के लिए खेत तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दोनों तार फेंसिंग से निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तभी दोनों तार फेंसिंग के संपर्क में आ गए। दोनों को जबरदस्त करंट लगा।

 

वहीं करंट लगने से ही एक गाय ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। उन्हें तत्काल सीपीआर भी दिया गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।

 

 


By - sagar tv news
03-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.