सागर के प्रसिद्ध मंदिर में ताला तोड़कर घुसा चोर, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,चोरी की कोशिश नाकाम

 

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चोर ने मंदिर में घुसकर चोरी की कोशिश की। लेकिन वह चोरी करता और वहां से भाग पाता इससे पहले ही लोगों ने उसे दबोच लिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। जहां चोर को हिरासत में थाने लेकर आई। जिसे जेल भेजा गया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना अंतर्गत भीतर बाज़ार स्थित श्री देव गौरीशंकर मंदिर का है। पकड़े गए चोर का नाम लखन पटेल है जो गौरझामर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है वह सनकी किस्म का है जो आये दिन बस स्टैंड जैसी जगह पर देखा जाता है। साथ ही चोरियों की घटनाओं को अंजाम देता है।

 

 

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक युवक मंदिर के बाहर नज़र आ रहा है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है की उसने पहले हथौड़ी से मंदिर का ताला तोड़ा, इसके बाद मंदिर में दाखिल हुआ और वहां से कीमती सामान समेट लिया। इसके अलावा मंदिर में रखी हुई दान पेटी का भी ताला तोड़ दिया।

 


लेकिन इसी दौरान लोगों को भनक लग गयी वहीं पुलिस भी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की चोर मंदिर में घुसा हुआ है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की तो सामने आया की एक चोर मंदिर में अंदर है। आसपास के लोग भी मौके पर पहुँच गए थे। जहां मंदिर के अंदर से चोर को दबोच लिया। पुलिस ने लखन पटेल को अपनी हिरासत में लिया जिसे थाने ले जाया गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। चोर के पकड़े जाने से मंदिर से कोई भी कीमती सामान चोरी नहीं हो पाया। वहीं पुलिस की सतर्कता से चोरी की ये घटना टल गई।

 

 

सामने आये सीसीटीवी फुटेज में ये पूरी घटना कैद हुई है। जिसमें चोर को चोरी करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

 

 


By - sagar tv news
03-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.