सागर- मामूली बात पर महिला को लगा दी आग, बेटा बाल-बाल बच गया, तीन पर मामला दर्ज !

 

सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में एक महिला के ऊपर डीजल डालकर उसे ज़िंदा जलाये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुरी तरह आग में झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। बताया जा रहा है की ये पूरी घटना पड़रिया गांव से सामने आई है। जहां आरोप है की जमीनी विवाद के चलते महिला को ज़िंदा जलाया गया। इस दौरान जब उसका बेटा उसे बचाने पहुंचा तो वह भी झुलसने से बच गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पीड़िता का नाम रीना बाई ठाकुर है जो पड़रिया गांव की रहने वाली है। उसने बताया की वह अपने खेत देखने के लिए गई हुई थी। उसके खेत के बाजू में दूसरा खेत लगा हुआ है। जहां कुछ लोग खेत में बखरनी कर रहे थे। जब उन लोगों से ऐसा करने से मना करते हुएकहा की जिसके नाम जमीन है पहले उन्हें बुला लो अभी खेत को मत बखरो। आरोप है की इस पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ाने लगे। इसके बाद जब माँ-बेटा घर वापिस जाने लगे तभी रास्ते में एक व्यक्ति ने उनके ऊपर डीजल डाल दिया और दूसरे ने माचिस की तीली जलाकर फेंक दी। आग से वह पूरी तरह झुलस गईं। बेटा मां को बचाने आया तो वह भी झुलसते-झुलसते बचा। महिला ने संजय सिंह, प्रशांत सिंह और कलेक्टर सिंह पर आग लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


By - sagar tv news
03-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.