Sagar- गौ सेवकों ने सार्वजनिक मार्ग पर किया चक्काजाम,11 पर मामला दर्ज, सड़क की थी जाम !
सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र में खिमलासा-मालथौन रोड पर स्थित गढ़ौली जवाहर गांव के पास चक्काजाम किया था। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए थे। इस मामले में अब पुलिस ने कार्यवाई की है। जहां चक्काजाम कर आवागमन बाधित करने के मामले में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल सागर जिले में गोचर और शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर गौ सेवक पिछले डेढ़ साल से आवेदन और ज्ञापन दे रहे हैं। बताया गया की 164 आवेदन-ज्ञापनों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद गौ सेवकों ने खिमलासा-मालथौन रोड पर स्थित गढ़ौली जवाहर गांव के पास चक्काजाम किया था।
जानकारी के मुताबिक बीत दिनों कुछ लोगों ने सार्वजनिक मार्ग पर चक्काजाम कर यातायात बाधित किया, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के विपरीत है। सूचना मिलते ही थाना खिमलासा पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग को सुचारू रूप से शुरू कराया था। पुलिस ने मामले में सुधीर सेन निवासी खिमलासा, रमेश निवासी खैराई, दीपक निवासी पातीखेड़ा, ऊदल निवासी खैराई, आकाश निवासी खैराई, इमरत अहिरवार निवासी खैराई, संदीप जोशी निवासी खिमलासा, अनुज पस्तोर निवासी पथरिया जेगन, छोटू राजपूत निवासी भरछा, हरिकिशन सेन निवासी खिमलासा एवं ब्रजेन्द्र ठाकुर उर्फ बाबा बजनदार निवासी पलौआ को आरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।