मानसून से निपटने प्रशासन की तैयारी, अतिक्रमण और जर्जर भवनों को हटाने की कार्यवाई शुरू

 

अधिकतर जगहों पर मानसून की शुरुआत हो चुकी है कुछ जगह अभी मानसून दस्तक दे रहा है जिससे निपटने प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा है ताकि जान माल का नुकसान न हो। साथ ही नदियों में बढ़ रहे जलस्तर से निपटने नदी नालों से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाई की जा रही है। इसके अलावा जर्जर भवनों को भी हटाया जा रहा है। एमपी के रीवा जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

 

 

 

जहां कुछ जगहों पर संभावित बाढ़ और जलभराव को लेकर जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बताया गया की बारिश के मौसम में बीहर और बिछिया नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ शहर में जलभराव की समस्या भी देखने को मिलती है। ऐइसलिए प्रशासन मुस्तैद है। नदी-नालों के आसपास किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। जर्जर भवनों को चिन्हित कर नोटिस दिए जा रहे हैं। साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपदा की स्थिति से निपटने अलर्ट पर रखा गया है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की हर साल बारिश के दौरान बीहर और बिछिया नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनती है। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले से ही संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। जिससे आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

 

 

 


बारिश के दौरान पानी की निकासी बनी रहे। इसको लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नालों के आसपास किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की माने तो नालों और जल निकासी मार्गों पर हुए अतिक्रमण बारिश के समय जलभराव का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। इसलिए ऐसे अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिससे बारिश का पानी बिना किसी रुकावट के निकल सके।

 

 

 

 

 

इसके अलावा शहर और जिले में जर्जर और खतरनाक भवनों का सर्वे भी कराया जा रहा है। ऐसे भवनों को चिन्हित कर उनके मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। प्रशासन ने साफ़ किया की बारिश शुरू होने से पहले ज्यादा जर्जर भवनों को गिराने और सुरक्षित कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। ताकि जनहानि न हो।
प्रशासन ने नगर निगम, राजस्व विभाग, पुलिस, होमगार्ड और आपदा प्रबंधन सभी सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतते हुए अपील भी की है।------


By - sagar tv news
04-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.