Sagar- BMC मामले में नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार को घेरा, बोले अब अस्पताल भी सुरक्षित नहीं

 

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कथित छेड़छाड़ और धमकी दिए जाने का मामला काफी सुर्ख़ियों में बना हुआ है। साथ ही जमकर तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ डॉक्टरों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था तो वहीं अब कांग्रेस भी पूरी तरह से भाजपा पर हमलावर हो गयी है। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पोस्ट जारी करते हुए सरकार पर हमला बोला है।
हालांकि मामले में पुलिस ने भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव पीपरा के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा है।

 

 

 


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए लिखा की मध्य प्रदेश में अब अस्पताल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। जो डॉक्टर दिन-रात मरीजों की जान बचाने के लिए सेवा देते हैं वही आज खुद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उमंग सिंघार ने अपने पोस्ट में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की सत्ता का संरक्षण पाने वाले लोगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं की वे अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी अभद्रता करने से नहीं चूक रहे। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को इस गंभीर मामले पर जवाब देना चाहिए।

 

 

 

 

बता दें की बीते दिन बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से कथित छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोपों के बाद डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ में भारी आक्रोश है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को सड़कों पर उतरकर लेकर प्रदर्शन भी किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।------


By - sagar tv news
04-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.