नाराज युवक च ढ़ा मोबाइल टा वर पर, जमीन विवाद बना हाई वो ल्टेज ड्रा मा!

 


नरवर तहसील परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन के बंटवारे को लेकर नाराज एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते तहसील परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। मामला एमपी के शिवपुरी जिले के नरवर तहसील क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्राम निरहुआ निवासी कृष्णा रावत ने कुछ समय पहले अपनी जमीन का एक हिस्सा बेच दिया था। जमीन खरीदार की ओर से तहसील में बंटवारे के लिए आवेदन लगाया गया था। गुरुवार को कृष्णा रावत तहसील पहुंचा और आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि वह अब अपनी जमीन नहीं बेचना चाहता।

बताया जा रहा है कि इसी मुद्दे को लेकर युवक और तहसील प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति बन गई। अपनी बात नहीं सुने जाने से नाराज युवक अचानक तहसील परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। करीब एक घंटे तक समझाइश और बातचीत का दौर चलता रहा। सभी लोग युवक से नीचे उतरने की अपील करते रहे।

आखिरकार तहसीलदार द्वारा उचित कार्रवाई और नियम अनुसार जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हो गया। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उसकी शिकायत के अनुसार नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि छोटे विवाद किस तरह अचानक बड़े घटनाक्रम में बदल जाते हैं।


By - sagar tv news
04-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.