Sagar- पहली बारिश में दिखा जंगल का रॉयल कपल! सफारी बंद होने से पहले कैमरे में कैद हुए बाघ-बाघिन

 

सागर जिले के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक तस्वीर सामने आई है। बारिश की पहली फुहारों के बीच जंगल में बाघ और बाघिन का एक खूबसूरत जोड़ा नजर आया, जिसे पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। खास बात यह रही कि यह नजारा उस दिन देखने मिला, जब मानसून के कारण जंगल सफारी बंद होने से पहले पर्यटक अंतिम बार रिजर्व पहुंचे थे। बारिश के मौसम ने जंगल की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। चारों तरफ हरियाली, ठंडी हवाएं और झाड़ियों के बीच बैठा बाघ-बाघिन का जोड़ा किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं लग रहा था। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दिखाई देने वाला यह बाघ एन-3 और बाघिन एन-112 बताई जा रही है। दोनों बेहद शांत अंदाज में झाड़ियों के बीच बैठे हुए दिखाई दिए।

पर्यटक जब जंगल सफारी का आनंद लेने पहुंचे थे, तब अचानक उनकी नजर इस शाही जोड़े पर पड़ी। कुछ देर तक दोनों बाघ जंगल के बीच आराम करते रहे और इसी दौरान पर्यटकों ने अपने मोबाइल और कैमरों में इस दुर्लभ पल को रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के मौसम में जंगलों में वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। इस दौरान बाघ अपने प्राकृतिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय दिखाई देते हैं। यही कारण है कि मानसून की शुरुआत में इस तरह के दृश्य देखने को मिलते हैं।

दरअसल हर साल मानसून के दौरान 30 जून से 30 सितंबर तक जंगल सफारी बंद कर दी जाती है, ताकि वन्यजीवों को प्राकृतिक वातावरण में बिना किसी व्यवधान के रहने का मौका मिल सके। अब एक अक्टूबर से दोबारा पर्यटकों के लिए जंगल सफारी शुरू होगी। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 25 से अधिक बाघ मौजूद हैं और यही वजह है कि यह रिजर्व धीरे-धीरे वन्यजीव पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।


By - sagar tv news
04-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.