बैल को बचाने कुएं में उतरे थे चार लोग, तीन की दम घुटने से गई जान, एक बेहोश होकर पहुंचा अस्पताल

 

कुएं में जा पहुंचे एक बैल को बचाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है बैल को बचाने एक के बाद एक करीब चार लोग कुएं में पहुंचे। लेकिन जहरीली गैस से उनका दम घुटने लगा। जिससे तीन लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि एक व्यक्ति बेहोश हो गया था जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। इस दौरान बैल की भी जान चली गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की है।

 

 

जानकारी के मुताबिक खरमसेड़ा गांव में दर्दनाक हादसे में तीन ग्रामीणों की जान चली गई। कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

 

बताया जा रहा है की खरमसेड़ा गांव में एक बैल अचानक कुएं में गिर गया। उसे बाहर निकालने सबसे पहले एक ग्रामीण कुएं में उतरा। लेकिन कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। उसे बचाने दूसरे और फिर तीसरे ग्रामीण ने भी कुएं में उतरने की कोशिश की, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इस हादसे में कृष्ण कुमार यादव 28 साल वीरेंद्र यादव 47 साल और राहुल यादव उम्र 34 साल की दम घुटने से जान चली गई। इसके अलावा एक अन्य ग्रामीण भी कुएं में उतरा था। जो जहरीली गैस की वजह से बेहोश हो गया।

 

स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। सूचना मिलने के बाद अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तीनों डेड बॉडी को पीएम के लिए अस्पताल भेजा था। शुरूआती जांच में कुएं के अंदर जहरीली गैस होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एसडीओपी ख्याति मिश्रा का कहना है की जांच के बाद ही घटना के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

 


By - sagar tv news
04-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.