तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, नदी उफान पर आने से स्टेट हाईवे बंद, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

 

इन दिनों मानसून की शुरुआत हो चुकी है और अब कई जगहों से भारी बारिश की ख़बरें सामने आ रही हैं। वहीं इसी बीच नदी-नाले भी उफान पर आ गए हैं। जिस वजह से कई तरह की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। तो लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। इसी तरह एमपी के हरदा जिले में भी भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। लगातार तेज बारिश के बाद नदियां उफान पर आ गयी हैं।

 

जिससे दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। आलम कुछ ऐसा बना हुआ है। की मांदला गांव के पास काली माचक नदी का पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बह रहा है। जिस वजह से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाइवे बंद हो गया है। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही बुरी तरह से जन जीवन भी प्रभावित हुआ है।

 

 

बताया जा रहा है की बीते दिन रात के समय हुई तेज बारिश के बाद नदियां उफान पर आ गई हैं। और दर्जनों गांव के लोग इससे प्रभावित हुए। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को समझाइश दी जा रही है। साथ ही सावधानी और संयम बरतने की अपील भी की जा रही है। लोगों से कहा जा रहा की नदी-नालों पर पानी होने की दशा में इन्हे बिल्कुल भी पार करने की कोशिश न करें। नहीं तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

 

 

वहीं इसके अलावा मौसम विभाग ने हरदा समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रशासन ने लोगों से उफनते हुए नदी-नालों को पार न करने और सतर्क रहने की अपील की है।-

 

 


By - sagar tv news
04-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.