बहन को ससुराल छोड़ने गए भाई पर गिरी बिजली,मौके पर गई जान, दो मासूमों समेत महिला भी झुलसी
अपनी बहन को ससुराल छोड़ने गए एक युवक पर ऐसी आसमानी आफत बरसी की उसकी मौके पर ही दर्दनाक तरीके से जान चली गयी। इसके अलावा पास ही मौजूद दो मासूम बच्चों के अलावा एक बुजुर्ग भी बिजली की चपेट में आ जाने से गंभीर झुलस गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आई हैं। बताया जा रहा है की ग्राम पंचायत सिमरदा में आकाशीय बिजली गिरने से एक दुखद घटना हुई। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गए। दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है की बरबसपुरा निवासी नीशू अहिरवार अपनी बहन को छोड़ने सिमरदा गांव आया था। हल्की बारिश के दौरान वह घर के पास ही ग्रामीणों के साथ बैठा था। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी जिससे नीशू उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं पास खड़े दो 12 साल के और 65 साल की बुजुर्ग महिला कल्ली बाई गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मुआवजे की मांग की। वहीं प्रशासन ने अलर्ट जारी कर खराब मौसम में पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने की अपील की है।