मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे
आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें किसी नदी तालाब या उस डूब क्षेत्र की नहीं हैं जिसे खाली कराया गया हो और फिर वहां बारिश का पानी भरा हो। बल्कि ये वो तस्वीरें हैं जो लगातार बारिश के बाद सामने आई हैं। ऐसी कोई जगह नहीं जहां पर बारिश का पानी न पहुंचा हो। कई फ़ीट तक सिर्फ पानी ही पानी नज़र आ रहा है। हैरान कर देने वाली ये तस्वीरें ये एमपी के सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र से सामने आई हैं। जिन्हे देखकर हर कोई हैरान रह जायेगा। यहां मूसलाधार बारिश ने ऐसा तांडव मचाया की सभी नदी नाले उफान पर आ गए हैं। जिला मुख्यालय से तीन दर्जन गांवों का संपर्क भी टूट गया है। लगातार बारिश होने की वजह से बादःजैसे हालात बन गए हैं।
आपको तस्वीरों में नज़र आएगा की कई घर पानी में आधे से ज्यादा डूबे हुए हैं दुकानें डूबी हुई हैं। भवन समेत अन्य चीजें भी पानी से लबालब हैं। लोगों को मजबूरन छतों पर पहुंचना पड़ा। जिस तरह से पानी का सैलाब नज़र आ रहा है उसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है की आखिर क्या आलम रहा होगा। हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नज़र आ रहा था।
बताया जा रहा है की सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में खबर पढ़े जाने तक करीब 15 घंटों से मूसलाधार बारिश जारी थी। जिसने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। बाढ़ जैसे हालातों के चलते तीन दर्जन से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय और आष्टा शहर से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। बताया गया की कई नदी-नालों और रपटों के ऊपर से पानी बहने के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और पानी से लबालब पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम बिलकुल न उठाएं।