किसान परेशान, केंद्रों पर ताले और अधिकारियों पर धांधली के आरोप, बीज वितरण में बड़ा खेल?

 

किसानों के लिए शुरू की गई निशुल्क प्रदर्शन बीज वितरण योजना अब सवालों के घेरे में आ गई है। किसानों का आरोप है कि उन्नत किस्म के बीज वितरण में भारी अनियमितताएं हो रही हैं। दूर-दराज गांवों से पहुंचे किसान दिनभर केंद्रों पर भटकते रहे, लेकिन उन्हें बीज नहीं मिल पाया। इतना ही नहीं, कई केंद्रों पर ताले लटके मिले और अधिकारी-कर्मचारी भी नदारद नजर आए। जानकारी के अनुसार एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के बकस्वाहा विकासखंड क्षेत्र के सुनवाहा, बम्हौरी, देवपुर-गुगवारा, सैंडरा, किशनपुरा, बीरमपुरा-बकस्वाहा, निमानी, वाजना और दरगुवा समेत कुल 11 आरईओ केंद्रों के माध्यम से किसानों को उड़द और अरहर के प्रदर्शन बीज किट वितरित किए जाने हैं। विभाग की योजना के तहत हजारों किसानों को लाभ देने का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही तस्वीर बयां कर रहे हैं।

किसानों का कहना है कि वे सुबह से ही वितरण केंद्रों पर पहुंच जाते हैं, लेकिन कई जगह पूरे दिन ताले लगे रहते हैं। अधिकारी और कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते, जिसके कारण किसान घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर लौटने को मजबूर हैं। वहीं किसानों ने वितरण प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जहां सरकारी नियमों के अनुसार ऑनलाइन पंजीयन और ओटीपी सत्यापन के बाद बीज वितरण होना चाहिए, वहीं कुछ लोगों को सीधे बीज किट दिए जाने की बातें सामने आ रही हैं।

इसके अलावा किसानों ने योजना के पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वितरण केंद्रों की जानकारी तक सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे लोग कई दिनों से परेशान होकर चक्कर काट रहे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि किसानों के हित में शुरू की गई योजना आखिर अव्यवस्थाओं की भेंट क्यों चढ़ रही है? फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच और उचित कार्रवाई की बात कही जा रही है।


By - sagar tv news
04-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.