सागर- संकल्प फाउंडेशन का संगठन विस्तार, शहर के विभिन्न वार्डों के लिए घोषित किए गए वार्ड प्रेसिडेंट

 

rishak

सागर- संकल्प फाउंडेशन का संगठन विस्तार, शहर के विभिन्न वार्डों के लिए घोषित किए गए वार्ड प्रेसिडेंट

सागर। समाज सेवा को वार्ड स्तर तक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में संकल्प फाउंडेशन ने शहर के विभिन्न वार्डों के लिए वार्ड प्रेसिडेंटों की घोषणा की है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए कहा कि समाज की वास्तविक सेवा तभी संभव है, जब हर क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर सक्रिय और जिम्मेदार टीम कार्य करे।

उन्होंने कहा कि संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड तक अपनी सामाजिक गतिविधियों का विस्तार करना है, ताकि जनहित के कार्य व्यवस्थित, प्रभावी और निरंतर रूप से संचालित किए जा सकें। संस्था अब शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, धार्मिक आयोजन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, रक्तदान और अन्य सामाजिक गतिविधियों को वार्ड स्तर पर संचालित करेगी।

रिशांक तिवारी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड प्रेसिडेंट अपने क्षेत्र में संकल्प फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व करेंगे और स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों से संवाद स्थापित कर क्षेत्रीय समस्याओं और आवश्यकताओं पर कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि वार्ड प्रेसिडेंट अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयंसेवकों की सक्रिय टीम भी तैयार करेंगे, जो सेवा कार्यों के साथ सदस्यता अभियान और जनजागरूकता गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी। इसके अलावा समय-समय पर स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्था द्वारा संचालित एमपी-15 चैटबॉट की जानकारी भी साझा की गई। रिशांक तिवारी ने बताया कि सागर के नागरिक व्हॉट्सऐप नंबर +91 8982600918 पर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सहयोग से जुड़ी जानकारी भेज सकते हैं। संस्था की टीम संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समाधान का प्रयास करेगी।

इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई और अधिक से अधिक युवाओं व समाजसेवियों से इस सामाजिक अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वार्डों के लिए घोषित प्रेसिडेंटों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में शुभम नामदेव, निष्कर्ष दुबे, संचित शुक्ला, टिंकू साहू, शुभम गौतम सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, संस्था के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

- इन्हें मिली संकल्प फाउंडेशन के वार्ड प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी

वार्ड प्रेसिडेंट - वार्ड का नाम
अजय चौरसिया – चकराघाट वार्ड
शुभम पहलवान – कृष्णगंज वार्ड
लव कुमार – सूबेदार वार्ड
सचिन पंडित – परकोटा वार्ड
विशाल तोमर – गुरु गोविंद सिंह वार्ड
प्रशांत अशोक – विट्ठल नगर वार्ड
अनिल सैनी – लाल बहादुर शास्त्री वार्ड
उज्ज्वल तिवारी – मधुकर शाह वार्ड
नवीन तिवारी – शिवाजी वार्ड
स्वराज उपाध्याय – शुक्रवारी वार्ड
सागर जाटव – तिली वार्ड
शिवांक तिवारी – लाजपतपुरा वार्ड
निशांत जैन – रामपुरा वार्ड
अनिकेत विश्वकर्मा – भगत सिंह वार्ड
शनि नामदेव – शनिचरी वार्ड
ध्रुव मिश्रा – वृंदावन वार्ड
शुभम सागर – सिविल लाइन वार्ड
हिमांशु साहू – अंबेडकर वार्ड
मोहित सेन – तिलकगंज वार्ड
सोनल पाठक – केशवगंज वार्ड
नीरज करोसिया – राजीव नगर वार्ड
देवाशीष दुबे – गोपालगंज वार्ड
श्रीकांत दीक्षित – इतवारी वार्ड
सौरभ रजक – पुरव्याऊ वार्ड
नमन चौबे – मोहन नगर वार्ड
महक समैया – बाघराज वार्ड


By - Sarju Patel , Sagar Tv News, Sagar MP
04-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.