शादी की अगली रात की छत से कूदकर भागी दुल्हन, फिर पति पर नपुंसकता का लगाया आरोप ! | SAGAR TV NEWS |

 

कहते हैं की शादी सात जन्मों का बंधन होता है। लेकिन यहां तो एक दुल्हन शादी की अगली रात ही छत से कूदकर चंपत हो गई। वहीं इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पत्नी पुलिस के पास पहुंची और पति पर नपुंसकता जैसे गंभीर आरोप लगाए। ये बात सुनकर खुद पुलिस भी हैरत में पड़ गयी। पीड़ित पति ने एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है। छत से उतारकर दुल्हन के भागने का ये सीसीटीवी फुटेज ग्वालियर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

बताया जा रहा है की पीड़ित जितेन्द्र जोशी की शादी बीते महीने ही 28 जून को नम्रता परिवर्तित नाम के साथ हुई थी। 29 जून की रात दोनों अपने कमरे में सोने गए। लेकिन अगली सुबह दुल्हन गायब हो गयी। उसे आसपास तलाश किया कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं जब घर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो पता चला कि मुख्य गेट पर ताला होने के कारण दुल्हन छत पर गई और छज्जे के रास्ते पड़ोसी के घर से होते हुए भाग निकली। इसके बाद पति ने विश्वविद्यालय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

 

बताया गया की परिजनों के दबाव के बाद दुल्हन का भाई उसे लेकर विश्वविद्यालय थाने पहुंचा और जितेन्द्र पर उसे साथ रखने का दबाव बनाया। जब जितेन्द्र ने इस अजीबोगरीब घटना के बाद उसे रखने से इनकार कर दिया, तो पत्नी ने जो बात कही उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। पत्नी ने पति और उसके परिवार पर मारपीट, दहेज प्रताड़ना और पति पर नपुंसकता जैसे गंभीर आरोप लगाए।
इसको लेकर जब जितेंद्र से बात की गयी तो उसने इस तरह के आरोपों को निराधार बताया। उसका कहना है की अगर ऐसा कुछ भी है तो दोनों का मेडिकल करा लिया जाये वह तैयार है।

 

 

पीड़ित पक्ष की ओर से बताया गया की घटना के करीब 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कार्यवाई की मांग की है।------
मामले में सीएसपी मनीष यादव ने जानकारी दी।------

 

 


By - sagar tv news
04-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.